ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: जीवन मे कोई कार्य कठिन नही बस उसे पुरी लगन से किया जाये- शिक्षक पंचोली

Admin

Wed, Jul 31, 2024


अमझेरा। जीवन मे कोई कार्य कठिन नही होता हे बस उसे पुरी लगन से किया जाए । आज बच्चों के लिए संसाधन बहुत हे कमी हे सिर्फ इच्छा शक्ति की हम जब पढ़ाई करते थे उस समय स्ट्रीट लाइट के पोल के निचे बैठकर पढ़ाई करना पड़ती थी। आज पुरा समय बदल गया है लेकिन बच्चों मे उत्साह कम है । जीवन मे कभी किसी काम से डरना नही चाहिए डर के कार्य करेंगे तो निश्चित गलती होगी हमेशा निडर रहना चाहिए। उक्त बाते सेवानिवृत्त हुए शिक्षक नवीन पंचोली ने अपने अपने उदबोधन मे कही । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, प्रभारी प्राचार्य सेफुद्दीन शेख, वैशाली देशमुख ने सरस्वती पूजन कर की गई। स्कूली विधार्थीयो द्वारा शिक्षक पंचोली के बारे मे अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक अजय शर्मा द्वारा अपनी मधुर आवाज मे विदाई गीत सुनाया। अन्य शिक्षकों के द्वारा भी अपने संस्मरण सुनाए गये। अतिथियों ने पंचोली सर के कार्य करने के तरिके, सादगीपूर्ण जीवन को अपनाने की बात कही। विद्यालय स्टॉफ, विधार्थियों के द्वारा शाल श्री फल एवं उपहार भेट किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय परिसर मे शिक्षकों के द्वारा पौधा भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सिह पंवार ने किया।

इस दौरान शिक्षक प्रवीण पंचोली, ममता परिहार, खालिद कुरैशी, राघवेंद्र कमरिया आदि स्टॉफ मौजूद रहा। अंत मे ढोल ढमाके के साथ पूरे विद्यालय स्टॉफ एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षक के घर तक जाकर विदाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें