ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

सरदारपुर : मोनिका गिरी की 135 दिन में नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा पूरी हुई,समापन पर हरिओम मंडल सरदारपुर ने स्वागत किया

Bakhtavar Express

Mon, Mar 16, 2026

सरदारपुर। तहसील मुख्यालय के समीप राजपुरा अमझेरा निवासी 25 वर्षीय मोनिका ओंकारलाल गिरी द्वारा ओंकारेश्वर नर्मदा तट से शुरु की गई नर्मदा परिक्रमा यात्रा मप्र के महेश्वर, मंडलेश्वर, नेमावर, मंडला, अमरकंटक होशंगाबाद, जबलपुर समेत उत्तर, दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र नर्मदा तट की यात्रा 135 दिन यानि साढे चार माह में पूरी करते हुए रविवार को राजपुरा अमझेरा आकर यात्रा को विराम दिया गया। मोनिका गिरी की यात्रा पूर्ण होने पर शिव मंदिर राजपुरा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया, हरिओम मंडल सरदारपुर के शैतानसिंह चौहान, रविराज पंवार, लक्ष्मण तिवारी, भारतसिंह खराड़ी, दीपेन्द्र, महेंद्र, सुमित चौहान सहित ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाए दी गई। बालिका मोनिका गिरी ने बताया कि नर्मदा माता और महादेव के आशिर्वाद से 135 दिन की पदयात्रा के दौरान मुझे कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पडा। इस अवसर पर महादेव की महाआरती करके महाप्रसादी का भोग लगाने बाद श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी ली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें