ब्रेकिंग

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सूचना

अमझेरा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे किसानों के बीच चर्चा कर सुनी उनकी समस्या

Bakhtavar Express

Sat, Feb 28, 2026

अमझेरा । नेता प्रतिपक्ष उमंग  सिंघार राजपुरा-अमझेरा में किसानों से मुलाकात की । श्री  सिंघार ने खेतों में पहुँचकर उनकी तपती धूप में बहती मेहनत और आँखों में सजी उम्मीदों को करीब से महसूस किया।  

किसानों ने बताया कि कई प्रतिबंधित दवाइयाँ आज भी बाजार में खुलेआम और ब्लैक में बिक रही हैं। अधिक रसायनों के कारण ये किसानों के स्वास्थ्य के लिए घातक हैं खेत में छिड़काव करते समय जलन, बीमारियाँ और जान का खतरा तक उठाना पड़ता है, क्योंकि यही उनकी रोटी का सहारा है। 

उधर लागत लगातार बढ़ रही है, खाद की किल्लत और नकली खाद की मार अलग, लेकिन फसलों के दाम इतने कम कि खर्च भी नहीं निकलता। प्याज के लिए कम से कम ₹20 प्रति किलो का उचित मूल्य और समर्थन मूल्य देना सरकार की जिम्मेदारी है अन्नदाता को न्याय मिले, तभी देश सुरक्षित रहेगा।

श्री सिंघार ने राजपुरा के युवा किसान सचिन मोलवा, दीपक भायल आदि किसानों से चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें