ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

होली मिलन समारोह : होलिका दहन अहंकार अभिमान घमंड एवं अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है - दत्तीगांव

Bakhtavar Express

Sat, Mar 14, 2026

होली मिलन समारोह में युवा राजपूत संगठन के अध्यक्ष मनोनीत हुए चावड़ा

नागदा। वाणी में बड़ी शक्ति होती है। हम सबके मुख से निकला शब्द अजर अमर है। शब्द सदैव गतिमान रहता है क्षत्रिय कुल में जन्म लेना मात्र ही अपने आप में पूर्व जन्म के अपने पुण्यो का फल है। ईश्वर,तप, धर्म, आराधना एवं अध्यात्म में बड़ा बल है प्रहलाद ने अपनी भक्ति के बल पर अन्याय पर विजय प्राप्त की थी। होलिका दहन अहंकार अभिमान घमंड एवं अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। होली मिलन समारोह क्षत्रिय परंपरा का निर्वाह है। ऐसे आयोजन से समाज में समरसता का माहौल निर्मित होता है।

उक्त बातें महाराणा प्रताप राजपूत समाज धर्मशाला रंगारा खेड़ी नागदा में युवा राजपूत संगठन बदनावर इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कही।

प्रारंभ में अतिथियों ने धर्मशाला परिसर के मुख्य द्वार पर अश्वरोही महाराणा प्रताप की प्रतिमा, धर्मशाला भूमि दानदाता स्वर्गीय गणपत सिंह परिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात आयोजन स्थल पर महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत भाषण युवा राजपूत संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर ने दिया। सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष कमल सिंह पटेल ने कहा कि क्षत्रिय वर्ग ही एक ऐसा वर्ग है जिसके मन में दया, करुणा एवं सहयोग की भावना व्याप्त होती है। हमेशा सहयोग एवं परोपकार की भावना रखता है। समाजसेवी शरद सिंह सिसोदिया ने कहा की होली मिलन समारोह हमारे समाज की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपराएं हैं। परंपरा निर्वाह से ही युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। आयोजन को धर्मशाला समिति अध्यक्ष भेरू सिंह सोलंकी, दशरथ सिंह पटेल, ईश्वर सिंह तंवर,बापू सिंह रेंजर, जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह चावड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

महिपाल सिंह चावड़ा अध्यक्ष मनोनीत

युवा राजपूत संगठन बदनावर इकाई के एक वर्षीय कार्यकाल के पूर्ण होने पर होली मिलन समारोह अवसर पर निवृत्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर ने अपने कार्यकाल पूर्ण होने की बात रखते हुए नवीन अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित वरिष्ठ समाज जन एवं युवा साथियों से संस्था के वरिष्ठ साथियों ने आपसी मंत्रणा कर नवीन अध्यक्ष का नाम सुझाया।जिसे वरिष्ठ सदस्य शंभू सिंह चावड़ा ने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा महिपाल सिंह चावड़ा पंचकवासा के रूप में की। मनोनीत अध्यक्ष चावड़ा का उपस्थित अतिथियों एवं समाज जनों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। नव नियुक्त एवं निवृत्तमान अध्यक्ष ने उपस्थित राजपूत सरदारों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे को सूखा रंग लगाकर होली मिलन समारोह को सम्पन्न किया। संचालन गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेंड़ी ने किया एवं आभार नव नियुक्त अध्यक्ष महिपाल सिंह चावड़ा ने माना।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गोरे सिंह पलवाड़ा, घनश्याम सिंह डोडिया, भुवान सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह पटेल, डॉ कमल सिंह कामदार, डॉ. गोपाल सिंह,राकेश कामदार, हटे सिंह वरनासा, विनोद पटेल, हिम्मत सिंह, अमृत सिंह राठौर, रंजीत सिंह डोडिया,हुकुम सिंह तंवर, नरेन्द्र लखपति, दिलीप सिंह डोडिया, प्रीतम सिंह, कृष्णपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि समाजजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें