ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: डांडियो की खनक से गुंजे गरबा पांडाल,माता की भक्ति मे लीन हुये भक्त,माॅ अंबिका माता मंदिर पर कलश चढाने का हुआ भव्य आयोजन

Admin

Mon, Oct 7, 2024
  बरमंडल । शारदीय नवरात्रि का रंग धीरे धीरे माता भक्तो पर चढ़ने लगा है। ग्राम के माता मंदिरों में प्रतिदिन संध्या आरती में भक्तो की कतार देखने को मिल रही है साथ ही गरबा पांडालों में डांडियो की खनक गूंजने लगी है। बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक सभी माता भक्ति में डूबे नजर आने लगे है। रविवार को रात्रि में सदर बाजार में विराजित मां अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) में कलश (बेड़े) चढ़ाने का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम कलश की बोली अशोक कुमार बाफना द्वारा 5555 रूपए , द्वितीय कलश की बोली अरविंद जैन द्वारा 5601 रूपए , तृतीय मध्यम कलश की बोली श्यामलाल चावड़ा द्वारा 5151 रूपए, चतुर्थ कलश की बोली अंकित पाटीदार द्वारा 5701 रूपए और पंचम मुख्य ज्योति कलश राधेश्याम गोयल द्वारा 15511 रूपए बोली लगाकर लाभ लिया गया। आयोजन में मां अन्नपूर्णा गरबा मंडल के कलाकारों द्वारा आकर्षक गरबा रास की प्रस्तुतियों के साथ माता भक्तो का मन मोह लिया। इसी प्रकार मंगलवार को मां अन्नपूर्णा माता मंदिर , बुधवार को मां नागलेचा माता मंदिर में कलश (बेड़े) चढ़ाने का भव्य आयोजन किया जाएगा। वही नवरात्रि पर पंचमी से घर घर तिथि अनुसार मातापुजन भी किया जाता है। नवरात्रि में कई माता। भक्त निराहार रहकर माता की आराधना कर रहे है वही कई भक्त नंगे पैर रहकर मातारानी की भक्ति में लीन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें