: विकास यात्रा में एसडीओपी को सक्रियता पड़ी भारी राजनीतिक दबाव के चलते आखिरकर सरदारपुर से हो गई रवानगी , पटेल होंगे नए एसडीओपी
Admin
Thu, Apr 27, 2023
एक तरफा किया रिलीव 600 किमी दूर भेजा निवाड़ी
सरदारपुर। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा को आखिरकर सरदारपुर से रवानगी दे दी गई। करीब पाॅच माह पहले विपक्षी विधायक की चेतावनी पर सरकार ने सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा को 600 किमी दुर निवाडी भेज दिया था वही उनके स्थान पर निवाडी एसडीओपी आषुतोश पटैल को सरदारपुर भेजा था। लेकीन सेवानिवृति की दहलीज पर खडे एसडीओपी रामसिंह मेडा ने हाईकार्ट का दरवाज खटाया और बिमार माॅ की सेवा के लिये उन्हे सेवानिवृति तक सरदारपुर ही रहने का निवेदन किया था। जिस पर कोर्ट ने स्थानांतरण पर स्टे दे दिया था।
लेकीन सरकार की विकास यात्रा मे एसडीओपी रामसिंह मेडा को उनकी सक्रियता भारी पड गई अभी तक तो वै विपक्ष के निशाने पर थे लेकीन विकास यात्रा मे अपनी आयु को मात दैकर जिस तरह नौजवान की भांति गांव-गांव का सफर कर सरकार की योजनाओ से जनता को अवगत कराया उससे वै सत्ताधारी नेताओ की आंखो की भी किरकिरी बन गये थे। वैसे कई दिनो से उनकी रवानगी की चर्चाओ का गुप्त दौर जारी थी जो बुधवार शाम को एक तरफा रिलीव के आर्डर के साथ सच हो गया।
वैसे बताया जा रहा है की एसडीओपी रामसिंह मेडा के 600 किमी दुर भेजने को लेकर राजनैतिक दबाब इतना अधिक था की विभागीय अधिकारी को उन्हे एक तरफा रिलीव करना पडा।
वैसे 2023 मे एसडीओपी रामसिंह मेडा ने जिस सक्रियता के साथ विभागीय काम को अंजाम दिया उससे हर कोई उनका कायल हो गया था। जनता से जुडा काम हो या फिर सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार करना। कुछ माह से तो उन्होने कई अपराधी घटनाओ पर तुंरत एक्सन लेकर पुलिस की सक्रियता को साबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन