ब्रेकिंग

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

सूचना

: जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता में जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने हासिल किया प्रथम स्थान

Admin

Mon, Dec 23, 2024
  सरदारपुर। धार में रविवार को 28 वां राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 के तहत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें विज्ञान मेला एकल, विज्ञान मेला समूह, कविता लेखन, चित्रकला, मोबाईल फोटोग्राफी एंड वर्कशॉप, भाषण प्रतियोगिता तथा लोकनृत्य समूह में जिलेभर के युवाओं ने अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया। इसी आयोजन में ग्राम भोपावर निवासी सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत सदस्य गायत्री द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पंच प्राण' पर अपनी बात रखी। जिसकी निर्णायकों द्वारा सराहना की गई। गायत्री के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश उमेश सोनी व अन्य अतिथियों द्वारा 5 हजार की राशि भेंट की गई। दरअसल संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशन एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की मंशानुसार पंच प्राण और आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से युवा उत्सव का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें