ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: धाकड समाज का सामुहीक विवाह हुआ संपन्न, वैदिक मंत्रोचार के साथ 29 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे,

Admin

Thu, May 4, 2023

कलश यात्रा निकाली, 35 उपाचार्य ने संस्कार करवाए,आयोजन मे बडी संख्या मे शामिल हुए समाज बंधु

राजोद । धाकड समाज निशुल्क सामूहिक विवाह बारह गांव क्षेत्र का सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ आयोजन समीप के ग्राम घारसीखेडा स्थित आर्दश धाकड़ विद्या पीठ पर हुआ आयोजन की भव्यता को लेकर समीती के द्वारा दो दिन पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी।

https://youtu.be/lrSC68Zm14Y

विवाह आयोजन मे 29 वर वधु ने फेरे लिए। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम निपावली से कलश यात्रा के साथ हुई जो मुख्य मार्ग से होते विवाह स्थल पर पहुची महिलाए व बालिकाओ ने सिर पर कलश धारण किए हुई थी। यात्रा विवाह स्थल पर पहुची। वर वधु के विवाह स्थल पर पहुचने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 35 उपाचार्यों ने संस्कार करवाए गए यज्ञ में आहुती डलवाई गई। सात फेरे करवाए जीवन साथी को साथ रहेने की शपथ दिलाई गई।

वही गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्त अभियान के द्वारा लोगो को जागरूक किया गया। शाम को प्रारंभ हुआ आयोजन जो देर रात तक जारी रहा । भोजन प्रसादी के लाभार्थी शंभुलाल मुकाती पटोलिया रहे। आयोजन समीती द्वारा बहार से आए लोगो के लिए वाहन पार्किग, जल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पांडाल व्यवस्था, चाय व्यवस्था को सुचारू रूप से समीतीयो द्वारा संपादित किया गया। वर वधु को समीती द्वारा गृहस्थी सामग्री भेंट की गई। विवाह स्थल पर निशुल्क स्वास्थ सेवाए भी दी। कन्यादान मे लोगो द्वारा सभी वर वधु के लिए घडी, तस्वीर, रूद्राक्ष का पोधा, शाल, आदि उपहार स्वरूप भेट की । समाज के दस हजार से अधिक बंधु शामिल हुए।

अभिनंदन पत्र भेट किया विवाह समीती द्वारा भोजन प्रसादी के लिए ग्राम पटोलिया के मुकाती परिवार के गोपाल, नानालाल देविलाल, सोहन, का डां. पीएल पोपंडिया, दिनेश बग्गड, रामेश्वर वाक्थरिया, नंदराम काकर सहित समीती सदस्यो ने अभिनंदन पत्र भेट कर सम्मान किया। सेल्फी पाईंट पर सेल्फी ली आयोजन स्थल पर बनाए गए सेल्फी पांईट पर समाज बंधुओ ने सेल्फी का आनंद उठाया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें