ब्रेकिंग

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सूचना

श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर : गणगौर महोत्सव का भक्तिमय आगाज, महिलाओं ने किया पूजन-अर्चन,कल समापन पर निकलेगा जुलूस

Bakhtavar Express

Sat, Mar 21, 2026

राजगढ़ । नगर के श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन सुबह बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति मंदिर परिसर में एकत्रित हुए,जहाँ विधि-विधान से गणगौर माता और ईसर जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

महिला मंच, राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह के पूजन सत्र में महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में शनिवार शाम 6 बजे मंदिर परिसर में ही ढोलक की थाप पर सामूहिक पूजन और सुहाग गीतों का आयोजन हुआ

महोत्सव के दूसरे दिन रविवार 22 मार्च को शाम 6 बजे बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा। महिला मंच एवं श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज,राजगढ़ ने समस्त समाजजनों से इस आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और आपसी स्नेह के बंधन को और अधिक प्रगाढ़ करना है। समाज की मातृशक्ति ने इस पावन पर्व पर सभी सखियों को अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें