ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: विमुक्त समुदाय की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन एसडीएम ने जारी किए समुदाय के 90 लोगों के जाति प्रमाण पत्र

Admin

Wed, Sep 27, 2023

सरदारपुर। विमुक्त समुदाय की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन बुधवार को स्थानीय एसडीएम कार्यालय के सभागृह मे आयोजीत किया गया। एसडीएम राहुल चौहान की अध्यक्षता में आयोजीत इस शिवीर मे विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण के लिए शासन द्वारा बनाए जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनको लाभान्वित करने के संबंध में आवेदन प्राप्त किए गये।


शिविर में शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाएं जिसके अंतर्गत स्वरोजगार योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास, विमुक्त समुदाय के जाति प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड इत्यादि कई महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में समुदाय के प्रतिनिधियों को इसके संबंध में अवगत करवाया गया एवं एसडीएम राहुल चौहान के द्वारा विमुक्त समुदाय के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समुदाय के सभी सदस्यों के अभियान के रूप में जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में पूर्व भी अवगत कराया गया था । अति शीघ्र सभी सदस्यों का विमुक्त समुदाय के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन करें

सरदारपुर तहसील में निवास रात विमुक्त समुदाय के अंतर्गत कुल 52 जनजातीय सम्मिलित हैं जिनमें से 90 लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं शिविर जनपद पंचायत सीईओ प्रभात द्विवेदी,पीएचई एसडीओ श्री श्रीमंता,जनप्रतिनिधीगण एंव विमुक्त समुदाय नवीन बानिया मिट्ठू चावड़ा विष्णु चौधरी आदि उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें