ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: कापी पेस्ट वाले विभाग ने सरदारपुर तहसील मे कागजो पर खर्च कर दी लाखो की विकास निधी,भौतिक सत्यापन से उजागर होगा बडा भ्रष्टाचार 

Admin

Mon, Dec 23, 2024
  सरदारपुर। विकास कार्यों के लिये सरकार बजट का आवंटन कर ऐसी व्यवस्था कर रही हे की समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। सरकार इसके लिये नये नये प्रयोग कर व्यवस्था का पारदर्शी बना रही है लेकीन फिर भी इसका लाभ नही मिल पा रहा है। सरदारपुर तहसील मे कॉपी पेस्ट वाले एक विभाग ने सरकार की विकास निधि की ऐसी बंदर बाट कर दी जिससे इसका समुचित लाभ नही मिल पाया। सरदारपुर तहसील मे एक दर्जन से अधिक समुहो के माध्यम से करीब 450 से अधिक स्थानो पर करोडो की विकास निधि को खर्च करना था। राशी भी आई और खर्च भी हो गई लेकीन सिर्फ कागजो पर । सूत्रों की माने तो कापी पेस्ट वाले इस विभाग ने विकास निधी मे फर्जी बिलो के माध्यम से विकास निधी खर्च करवा दीं जबकि जिन लोगो को विकास निधी खर्च करना थी उन्हे पता ही नही चल पाया की कितनी राशी आई और किस -किस को भुगतान किया गया। वैसे यदि पिछले दो वर्षो की विकास निधी सहित अन्य निधियों का भौतिक सत्यापन करवा लिया जाये तो एक बडा भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है। सुत्रो की माने तो कॉपी पेस्ट वाले इस विभाग ने विकास निधी मे जो राशी स्थानीय स्तर से खर्च करना बताया है उसमे स्थानीय से लेकर संभाग स्तर की फर्मो के बिलों को लगाकर फर्जी भुगतान कराया है। जो की जांच का विषय है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें