ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

एमपी ट्रांसको की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक : सुरक्षा से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी : एमडी सुनील तिवारी

Bakhtavar Express

Thu, Mar 26, 2026

राजगढ़ । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) मुख्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन कार्यों में “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। फील्ड में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा कंपनी की पहली जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एमडी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मेंटेनेंस अथवा अन्य कार्यों के दौरान सुरक्षा में कमी या अनदेखी के कारण हुई किसी भी दुर्घटना पर अब संबंधित फील्ड अधिकारी के साथ-साथ कार्य कराने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कंपनी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने जैसी कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गति से अधिक महत्व सुरक्षा को दिया जाए और हर स्तर पर सतर्कता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें