ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: फुटबाल खिलाड़ी चेतना मारू को पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार से सीएम ने किया सम्मानित

Admin

Thu, Feb 22, 2024


सरदारपुर । सरदारपुर की उभरती हुई फुटबाल खिलाड़ी चेतना मारू को पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। बंसल ग्रुप एवं आरएनटीयु यूनिवर्सिटी भोपाल के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे हाल भोपाल मे आयोजित समारोह मे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव एंव विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा  51 हजार रुपये की राशी का चेक , मेडल, प्रमाण - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


पुरस्कार प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चेतना मारू से चर्चा भी की। जिस पर चेतना ने बताया की उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वही दादी के साथ रहकर वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चेतना से कहा की वे पूरी तन्मयता के साथ अपने प्रदर्शन को निखारे उसकी हर समस्या के समाधान के लिये मप्र सरकार सदैव तत्पर है।


उल्लेखनीय है की फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू के माता-पिता का देहांत हो चुका है तथा उसकी परवरिश उसकी दादी ने की है। वही खेल परिसर मैदान पर खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल से वर्ष 2018 से निरंतर प्रशिक्षण लेकर चेतना मारू कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट मे भाग लेकर सफलता प्राप्त की है ।  चेतना मारू खेलो इंडिया 2023  अंडर 19 में फुटबॉल विधा में मध्य प्रदेश के लिए ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थी साथ ही चेतना मारू ने अंडर 17 एसजीएफआई कुरुक्षेत्र हरियाणा राष्ट्रीय स्तर , अंडर - 17 आल इंडिया गुवाहाटी राष्ट्रीय स्तर , रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन में सहभागिता की ।


फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू को सम्मानित होने पर  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमार सिंह, एसडीएम विशाल धाकड , एसडीओपी आशुतोष पटेल,सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना, सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य जेड एस पटेल , खेल और युवा कल्याण के खेल अधिकारी राजेश शाक्य ,बीईओ सुनिल ओस्तवाल, आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें