ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने किया माही मुख्य बांध का निरीक्षण,विभागीय अमले को दोनों बांध पर अलर्ट रहने को कहा,गेट खोलने के 24 घंटे पूर्व निचले क्षैत्र मे सुचना देने के दिये निर्देश

Admin

Thu, Aug 22, 2024

सरदारपुर।  जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता वी.के. देवडा एंव अधीक्षण यंत्री अरुण सिंह चौहान गुरुवार को माही मुख्य बांध पर पहुॅचे। बारिश का आखिरी माह है वही मौसम विभाग के द्वारा बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी को देखते हुये माही परियोजना के मुख्य बांध एंव उप मुख्य बांध मे जलस्तर ,लेवल मेटन की तैयारियां आदि बातो को लेकर दोनों अधिकारियों ने बांध का निरीक्षण किया।


जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार से बांध के लेवल की जानकारी ली एंव सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। श्री देवडा ने निर्देश देते हुये कहा की दोनो बांध स्थल पर 24 घंटे विभागीय  कर्मचारियों की तैनाती रहे। एंव प्रतिदिन बांध के जलस्तर की रिपोर्ट दे। वही बांध पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण करे उसके पूर्व यदि गैट खोलने की स्थिति बने तो 24 घंटे पुर्व ही बांध के  निचले क्षेत्र मे मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट किया जाये एंव प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस संबंध मे सूचना दी जाये।


इस अवसर पर ऐन डेम की कार्यपालन यंत्री श्रीमती रावत,एसडीओ धीरज जामोद,एसडीओ देवेंद्र डावर,सहायक यंत्री हीरालाल डावर,उपयंत्री मुकाम सिंह डावर,ईशा टैगोर आदि उपस्थित थे। 

--

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें