ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: जिले में मौसम का हुआ बदलाव ठेन्चा में ताड़ी के पेड़ पर लगी आग,आली में एक कच्चा मकान गिरने से महिला हुई घायल,अबाखोदरा में गिरा बीएसएनएल का टावर

Admin

Fri, Apr 28, 2023
https://youtu.be/h9_Rp75tL50

धार। बीते कुछ दिनों से धार जिले में अप्रैल की भीषण गर्मी के माह में भी बादलों की लुकाछिपी और छुटपुट बारिश के साथ मौसम में आए बदलाव के चलते जहां एक और गर्मी गायब है वही विगत 2 दिनों से जिले में अनेक जगह पर हवा आंधी के साथ छूट पूट बारिश का दूर चल रहा है , ऐसे में धार जिले के कुक्षी के डही , निसरपुर और लोहारी छेत्र में आज तेज हवा आंधी ने कोहराम मचा दिया , कुक्षी के ग्राम लोहारी में आज दोपहर करीब 2 बजे बेमौसम बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने इतना तांडव मचाया की लोहारी के अंबा खोदरा रोड पर बने बीएसएनएल मोबाइल टावर को ही उखाड़ फेंका , करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए टावर को हवा ने पल भर में जमींदोज कर दिया , जिस के निर्माण गुणवत्ता पर भी अब सवाल उठ रहे हैं , इस दौरान तेज हवा से कई जगहों विधुत लाइने क्षतिग्रस्त हुई व खंभे भी गिर गए एवं वृक्षों के भी गिरने की खबर है , वही बीएसएनएल के टावर के भरभरा कर गिरने से क्षेत्र का यातायात भी अवरुद्ध हो गया और विद्युत व्यवस्था भी चौपट हो गई है , कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुश्किले झेलना पड़ रही है , ऐसे में स्थानीय बच्चे टावर के ऊपर बैठकर अठखेलिया करते नजर आए ,।

वही कुक्षी के ही आली में बारिश और तेज हवा के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें भूरी बाई पति मौते सिंह नामक 50 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से तुरंत उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है , इधर डही ब्लॉक के ठेचा में रहवासी क्षेत्र में अचानक बदले मौसम में आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ पर जा गिरी , जिससे पेड़ में आग लग गई , जिसकी जानजारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत ही लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ के आसपास के सूखे चारे के ढेर को अलग हटाया , जिससे आग और ज्यादा ना फैले , जिसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई तथा फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर लगी आग पर काबू पाया , इधर क्षेत्रीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और लगातार हवा आंधी और बिजली की घटनाओं से निपटने को लेकर तैयारियों में जुटा है ।

लोहारी में 2:00 बजे बेमौसम बारिश ने हवा के साथ कोहराम मचा दिया । हवा के साथ पानी की गति इतनी तेज थी की लोहारी अंबा खोदरा रोड पर बने बीएसएनएल मोबाइल टावर को उखाड़ फेंका  ।बीएसएनएल के टावर  के निर्माण में करोड़ों रुपए शासन द्वारा खर्च किए गए थे । गुणवत्ताहीन  कार्य से टावर का धराशाई होना भ्रष्टाचार के संकेत मिल रहे हैं  ।वही तेज हवा में कई बिजली के खंभे गिर गए कई वृक्ष गिर गए आधे घंटे के तूफान ने बिजली की व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया  । बीएसएनएल के टावर को भरभरा कर रोड पर गिरा दिया जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया तथा विद्युत व्यवस्था भी बंद होने से क्षेत्र के कई  गांवों में लोगों को मशिबते उठानी पड़ेगी । कई खेतों में जल भराव हो गया । कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें