ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

भजले राम सीताराम जिन्दगानी का कोई भरोसा नहीं : 7 दिवसीय अंखड राम-नाम संकीर्तन की शुरूआत हुई, समापन हनुमान जन्मोत्सव के दुसरे दिवस होगा

Bakhtavar Express

Sat, Mar 28, 2026

सरदारपुर। भजले राम सीताराम जिन्दगानी का कोई भरोसा नहीं, अब सौप दिया है इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथो में, हे हार तुम्हारे हाथो में, हे जीत तुम्हारे हाथो में नगर के पुराने नेशनल हाइवे इन्दौर अहमदाबाद से सटे हुए अति प्राचीन श्रीदादा दयालु खेड़ापति हनुमानजी मन्दिर पर परम्परागत 7 दिवसीय (रामनवमी से हनुमान जन्मोत्सव तक) 24 घंटे दिन-रात अंखड राम-नाम संकीर्तन की शुरूआत शुक्रवार दोपहर 4 बजे से श्रीराम हनुमान भक्तो द्वारा की गई। मधुर स्वर भजनो के बीच ढोलक की थाप मजिरो के संगम संगीतमय में भक्तजन मंडल भावविभोर होकर झुमने को मजबुर हो रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक और मंदिर संचालक द्वारकाप्रसाद गोराणा ने बताया कि अंखड राम-नाम संकीर्तन की परम्परा विगत 90 वर्षो से श्रीदादा दयालु हनुमान सेवक चंगे बाबा और नंदरामजी ठेकेदार के प्रेरणा से चली आ रही है। 24 घंटे संकीर्तन में 12 भजन मंडलियों शामिल है, जो कि 2 - 2 घंटे के अंतराल से शानदार भजनों की प्रस्तुतियां के साथ मंदिर परिसर गुंजायमान है। मंदिर संचालक गोराणा ने बताया कि महिला भजन मंडल का समय दोपहर 12 से 4 बजे है। 7 दिवसीय अंखड राम-नाम संकीर्तन का समापन हनुमान जन्मोत्सव के दुसरे दिवस हवन-पूजन पूर्णाहुति, महाआरती, और महाप्रसादी के साथ किया जाएगा। इधर इस आयोजन के तहत मंदिर परिसर को मनमोहक आकर्षक विधूत साज-सज्जा दी गई है, जो कि भक्तजनो के प्रति आकर्षित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें