ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: श्रृंगेश्वर धाम पर आरंभ हुआ  108 कुंडीय अति महारुद्र यज्ञ,माही माता को चढ़ाई 251 मीटर लंबी चुनरी,10 को आ सकते  है मुख्यमंत्री चौहान

Admin

Sun, May 7, 2023


धार जिले की सीमा मे हनुमंत्या श्रृंगेश्वर मे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैनात की एसडीएफआर की टीम,एसडीएम चौहान ने लिया जायजा

https://youtu.be/Hwe7DBF5SPY

सरदारपुर । धार और झाबुआ जिले की सीमा पर स्थित प्राचीन तीर्थ श्रृंगेश्वर धाम पर शनिवार से 108 कुंडीय अति महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य चुनरी एंव कलश यात्रा निकालकर माही माता को 251 मीटर लंबी चुनरी चढाई गई । प्रथम दिन ही हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने सहभागिता की चुनरी यात्रा करीब 5 किमी लंबी थी जिसमे डीजे गाजे बाजे के साथ 21 घुडसवार धर्म पताका लिये हुये चल रहे थे। वही आदिवासी नर्तक दल ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी ।

कलश एवं चुनरी यात्रा मे महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज,संत श्री उत्तम स्वामी जी महाराज ,पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक,झाबुआ-रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर,पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा,पूर्व विधायक निर्मला भूरिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमालसिंह डामोर आदि शामिल हुये। वही प्रथम दिन आयोजन मे पुर्व गृह मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन,पुर्व धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाला बच्चन भी पधारे उन्होंने मंदिर पर दर्शन वंदन कर संत श्री से आर्शीवाद लिया। वहीं आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


धार जिले की सीमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर टीम को किया तैनात-
इतने बड़े आयोजन को लेकर धार एंव झाबुआ की सीमा पर प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है। धार जिले की सीमा  पर सरदारपुर तहसील मे स्थित हनुमंत्या सिंगेश्वर मे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीएफआर की टीम को तैनात किया गया है।

एसडीएम राहुल चौहान ने शुक्रवार को यहां पर पहुंचकर ववस्था का जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया की नाव मे लाईफ जैकेट के साथ एसडीएफआर की टीम को तैनात किया गया है उन्हे निर्देश दिये गये ही श्रद्धालुओ को कही पर कोई समस्या नहीं हो। एवं उनकी सहायता के लिये पटवारी एवं कोटवारों को भी तैनात किया गया है। एसडीएम राहुल चौहान ने स्थानीय नाविकों को भी निर्देश दिये की वै अपनी नाव भी लाईफ सुरक्षा जैकेट के साथ ही संचालित करे तथा क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को गांव मे नही बैठाये।

https://youtu.be/OQBwZl4PxcA

10 को आ सकते है सीएमः- श्रृंगेश्वर धाम पर हो रहे 108 कुंडीय अति महारुद्र यज्ञ धार एंव झाबुआ जिले का संभवत अब तक का सबसे बडा महायज्ञ है। जिसमे प्रतिदिन हजारों की संख्या मे श्रद्धालु आ रहे है। इतने बड़े आयोजन मे प्रतिदिन राजनेताओ का भी आना जाना लगा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान आयोजन मे भाग ले सकते है। आयोजन स्थल के समीप हेलीपैड की भी निर्माण किया गया है । संभवत 10 मई को सीएम श्रृंगेश्वर धाम पर 108  कुंडीय अति महारुद्र यज्ञ मे भाग ले सकते है। बताया जा रहा है की 10 मई को अलीराजपुर जिले मे सीएम का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है । 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें