ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: पांच पिपलिया में नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपियों को 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश व डीजे पर नाचने की बात पर हुई थी हत्या,दोस्तों ने पुलिस को बताई घटना



धाा। ग्राम पांचपिपल्या में मिली लाश के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई हैं, नाबालिग लडके की हत्या गांव के ही दो लोगों ने की थी। घटना के दौरान मृतक के साथ उसके दो दोस्त और थे, जिनके बारे में जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। जिसमें यह बात सामने आई कि शादी वाले घर में बेटी के पिता ने ही नाबालिग पर अचानक हमला किया था, इसी कारण उसकी मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर आरोपियों को गुजरात भागने के पूर्व ही अमझेरा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को थाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी जप्त कर लिए है।
दरअसल अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम पांचपिपल्या के जोगडीपुरा फलिया पर एक दिन पूर्व 22 मार्च की सुबह 4 बज पेड़ के नीचे लाश अचेत अवस्था में देखी गई थी। ग्रामीण सहित परिजन युवक के शव को समीप के अस्पताल लेकर गए, युवक की पहचान विशाल पिता राधू उम्र 15 साल के रुप में हुई। सूचना के आधार पर एसडीओपी रामसिंह मेडा, अमझेरा थाना प्रभारी सीबी सिंह मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों सहित परिजनों से घटना को लेकर चर्चा की। साथ ही शव का पीएम करवाया गया, जिसमें युवक के सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के लालु रमलिया की बेटी कल्ला का विवाह समारोह का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए मृतक विशाल अपने पिता राधू के साथ गया था, जहां से रात्रि करीब 12 बजे विशाल अपने दोस्त विजय व शंकर के साथ चला गया था। ऐसे में पुलिस टीम सक्रिय हुई व मृतक के दोस्तों को थाने पर बुलाया गया, जिनसे पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच एसपी आदित्य प्रतापसिंह के मार्गदर्शन में शुरु की।
पुरानी रंजिश बनी कारण
अमझेरा थाना प्रभारी सीबी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रात्रि एक बजे मृतक विशाल व उसके दो दोस्त आरोपी के भाई के मकान के पास स्थित पीपल के पेड के नीचे बैठे हुए बात कर रहे थे। घटना वाले स्थान पर आरोपी लालू पिता रामलिया व कलसिंह पिता तोलाराम आए व डंडे से मारपीट शुरु कर दी, इसी दौरान साक्षी शंकर व विजय दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के दोस्तों द्वारा बताए घटनाक्रम के अनुसार गांव के ही लालु व कलसिंह को धार छोड़ने के पहले अरेस्ट किया गया व थाने पर ले जाकर सख्ती से पूछताछ शुरु की गई। आरोपी लालू ने बताया कि पुराने विवाद के बाद से ही मृतक विशाल को लेकर नाराजगी थी, शादी में डीजे पर नाचने की बात पर हुई कहासुनी के बाद रात में विशाल पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई उनि राजेंद्र सिंह सिंगोड, सउनि मनीष मिश्रा व राहुल मंडलोई के द्वारा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें