ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: महिला दिवस पर विशेष---गंधवानी जैसे ग्रामीण अंचल में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है


सोनू गुप्ता
गंधवानी । गंधवानी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भी हर क्षेत्र में भी आगे बड़ कर हर क्षेत्र में नौकरी खेती खेल व्यवसाय राजनीति सहित कई क्षेत्रों बखूबी काम कर रही है वही महिलाओं के लिए यह भी खास है कि इंसान को यह नहीं भूलना चाहिए, कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही वह दुनिया में अस्तित्व बना पाया है और यहां तक पहुंचा है। उसे ठुकराना या अपमान करना सही नहीं है भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा व लक्ष्मी आदि का यथोचित सम्मान दिया गया है अतः उसे उचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए हमने आज महिला दिवस पर गंधवानी की कुछ महिलाओं से साझा किए हैं उनके अनुभव।

संस्कारों से बंधे रहकर आगे बढ़ना चाहिए।
महिला और बालिकाओं ने हर परिस्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए साथ ही बदलते दौर में मैं यही कहना चाहती हूं नारी को अपने संस्कारों में भी से बंधे रहना चाहिए गंधवानी जैसे क्षेत्र में वर्तमान में हर जगह पर महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे जा रही है यह बहुत खुशी की बात है।
सावित्री बाई मंडलोई जनपद उपाध्यक्ष गंधवानी।


महिलाएं अपने आत्म बल के साथ बहुत कुछ कर रही है।
वर्तमान समय में महिलाएं अपने आत्म बल के साथ लगातार आगे बढ़ रही है हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं यह बहुत ही सुखद है कि पहले इस तरह की चीजें नहीं होती थी लेकिन वर्तमान में अब सारी चीजें बदल चुकी है महिलाएं पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में काम करने लगी है।
चंद्रकला शर्मा शिक्षिका ।

महिलाएं आज के दौर में आगे बढ़ रही है।
महिलाएं आज के दौर में आगे बढ़ रही है गंधवानी जनपद पंचायत की 69 पंचायतों में पैसा एक्ट का काम देखने वाली मोबिलजर कर्मचारी महिलाएं है जो अपना काम बखूबी निभा रही है महिला भी किसी से कम नहीं है इसका उदाहरण वर्तमान में देखने को मिल रहा है।
नीतू बघेल मोबिलाइजर संघ अध्यक्ष।

अंचल के दूरस्थ इलाकों में भी महिलाएं दे रही अपनी सेवाएं।
गंधवानी विकासखंड में दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में भी महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं बखूबी दे रही है हमारे स्वास्थ्य विभाग में मैदानी अमले पर तैनात महिला कर्मचारी मुस्तैदी के साथ लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही है पहले ऐसी जगहों पर महिलाओं के लिए जाना बड़ी बात थी लेकिन आज प्रतिदिन महिलाएं कठिनाई भरे रास्तों से गुजर कर भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।
ज्योति आवासे स्टाफ नर्स सीएससी गंधवानी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें