ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: पडोसी ने मारपीट करते हुए एक पैर तोड़ दिया, फिर घर आकर धमकी दी कि कुछ किया तो दूसरा पैर भी तोड देंगे, आहत होकर युवक ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी पर दर्ज किया प्रकरण

Admin

Wed, Jan 3, 2024

सरदारपुर। पहले पडोसी ने मारपीट करते हुए एक पैर तोड़ दिया। फिर घर आकर धमकी दी कि कुछ किया तो दूसरा पैर भी तोड देंगे। धमकी से आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच के दौरान परिजनों ने स्टॅम्प देकर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, अब पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी मुकेश पिता प्रताप ग्राम बडवेली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पूरा मामला सरदारपुर तहसील के ग्राम बडवेली का है। गांव में रहने वाले कृष्णा पिता मुन्नालाल उम्र 30 साल ने 24 दिसंबर को शाम के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गांव से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाने के बाद मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने परिजनों को थाने पर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया तो मृतक के पिता मुन्नालाल व पत्नी भूरीबाई की और से एक स्टॉप पेश किया गया, अब पुलिस इस स्टॉम्प को लेकर भी जांच कर रही है। क्योंकि उक्त स्टॉम्प कुछ माह पहले खरीदा गया था।

पत्नी भूरी बाई ने बयान में बताया कि दिवाली पडवा के दिन मेरे पति कृष्णा खराडी के साथ मुकेश पिता प्रताप व उसके साथी ने झगड़ा किया था, इस दौरान पति का एक पैर तोड़ दिया था। घटना दिनांक 24.12.2023 को शाम 7.00 बजे मुकेश पिता प्रताप ने झगडा कर बोला था की अभी तेरा एक पैर तोड़ है दूसरा पैर भी तोड दूंगा व जान से मारने की धमकी दी थी। जिस प्रताड़ना के कारण ही कृष्णा खराडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुरुआती जांच, बयान व स्टॅम्प के कारण आरोपी मुकेश के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के अनुसार 24 दिसंबर को कृष्णा खराडी ने आत्महत्या की थी, मर्ग कायम कर जांच शुरु की गई। परिजनों ने बयान के साथ एक स्टॉम्प पेश किया हैं, इसी आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें