ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: जनजाति छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल में पारंगत बनाने हेतु शिक्षको के एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Admin

Fri, Sep 13, 2024

सरदारपुर। जनजाति छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल में पारंगत बनाने हेतु जिले के शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से जीवन कौशल शिक्षा आधारित सक्षम कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही हैं। कार्यक्रम अंतर्गत निर्मित गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा पर आधारित हैं, जो संचार, सहयोग, टीम वर्क, विपरीत परिस्थितियों से सामंजस्य बनाना जैसे जीवन कौशल को बढ़ावा देने एवं शिक्षा में खेल को शामिल करने पर केंद्रित होकर विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास को बढ़ावा देता हैं।


जनजाति बाहुल्य ब्लाकों में संस्था प्रधान संकुल प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है जिसमें विभाग के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं सरदारपुर ब्लाक के आजीविका भवन परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल तथा बीआरसी बूटसिंह भॅवर के मार्गदर्शन में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया ।


सक्षम कार्यक्रम को जनजातीय समुदायों के मूल्यों और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील बनाने के लिए सावधानी पूर्वक तैयार किया है। शिक्षकों के रूप में, हमारे विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक ज्ञान बल्कि उनके समग्र विकास के लिए उन्हें आवश्यक जीवन कौशलों से लैस करना भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे इस कार्यक्रम के माध्यम से मूर्तरूप दिया जा रहा हैं।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हरीश मारू राहुल पवार श्रीमती शिवा शास्वत सक्षम डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर शहजाद पठान सक्षम ट्रेनर गौरव पांडे ब्लाक मैनेजर पप्पू भाटिया उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें