ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: मप्र लघु वेतन कर्मचारीी संगठन के प्रतिनिधी मंडल ने अमझेरा आगमन पर मुख्यमंत्री एंव केन्द्रीय राज्य मंत्री को सात सुत्रीय मांगो का सौपा ज्ञापन

Admin

Wed, Aug 28, 2024

सरदारपुर। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गत दिवस अमझेरा में अमका झमका मंदिर मे मुख्यमंत्री मोहन यादव एंव महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर को लघु वेतन संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ,प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुबे, महिला एवं आंगनवाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीमती राजकुमारी ओझा के निर्देशन में लघु वेतन संगठन के प्रतिनिधिमंडल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्रीमती ममता ठाकुर एवं सरदारपुर तहसील के सचिव श्रीमती तारा ठाकुर तहसील अध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर एवं अंशकालीन तहसील संयोजक प्रेम पटेल संगठन मंत्री संजय प्रजापत ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का 7 बिंदु का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहायिकाओं को सांसद महोदय से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश में लगभग 3 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए एंव सहायिकाए है 21 योजनाओं का महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना अन्य राष्ट्रीय प्रोग्राम घर-घर तक पहुंचा रहे हैं और लाडली बहनाओं में भी बढ़-चढ़कर कार्य किया एवं समस्त विभागों में योजनाओं में जैसे चुनाव पल्स पोलिया अन्य राष्ट्रीय प्रोग्राम में कार्यकर्ता द्वारा कार्य लिया जाता है केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर से यह ज्ञापन देकर निवेदन किया कि केंद्र सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति 65 की गई है राज्य सरकार में भी लागू की जाए एवं समान कार्य समान वेतन वर्तमान में 14000 दे रहे हैं कार्यकर्ताओं को सहायिकाओ को 7500 दे रहे हैं महंगाई को देखते हुए समान कार्य समान वेतन शासकीय कर्मचारियों की तरह पेंशन लागू अति शीघ्र ही की जाए अन्य कर्मचारियों को अधिक वेतन दिया जा रहा है शासकीय कर्मचारी के भाटी समान दर्जा दिया जाए ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें