ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

: लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हेतु चयनित

Admin

Tue, Aug 13, 2024

बदनावर । धार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त, रविवार को श्री राज राजेन्द्र सुरी शताब्दी जैन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बदनावर में हुआ, जिसमें 10 वर्ष से 28 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक डबल एवं रिदमिक डबल्स जैसे विभिन्न इवेंट्स शामिल थे। 

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के छात्र प्रिंस काग, प्रतीक काग, प्रतीक गहलोत, सक्षम परवार, चिराग मोलवा, छात्रा नीतीशा चौधरी और प्रेक्षा चोयल, तथा पूर्व छात्र रोहन हामड ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रिंस काग और पूर्व छात्र रोहन हामड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। 

अब ये चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां से खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। 

उपरोक्त जानकारी स्पोर्ट्स टीचर दीपक जाट एवं श्रीमती विशाखा डामोर ने दी। विद्यालय प्रबंधन, एवं प्राचार्य ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें