ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

: तेज बारिश से नदी नाले उफान पर पुल पुलिया जलमग्न होने से आवागमन रहा बाधित,माही परियोजना के दोनों बांधों के गेट फिर खोले,तीन घंटे मे तीन इंच बरसा पानी

Admin

Fri, Sep 27, 2024

सरदारपुर। शुक्रवार को दोपहर मे हुई तेज बारिश से नदी नाले उफान पर आने से जन जीवन बेहाल हो गया। पिछले दो दिनो से तहसील क्षैत्र मे बारिश का क्रम जारी है। लेकिन शुक्रवार को दोपहर मे करीब 4 बजे से तेज मूसलाधार बारिश ने नदी नाले उफान पर आ गये कई निचली बस्तियां जलमग्न हो गई। बारिश का क्रम शाम सात बजे तक जारी रहा।  तीन घंटे मे तीन इंच से अधिक बारिश हुई है तेज बारिश से बिडवाल-शेरगढ़ मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन अवरूद्ध रहा तो बरमंडल मे भी बस स्टैंड से लेकर संजय कॉलोनी तक मार्ग पर सड़क जलमग्न होने से आवागमन अवरुद्ध रहा। यही हाल रिंगनोद -गुमानपुरा मार्ग पर माधव घाट पुलिया के जलमग्न होने पर रहा। तेज बारिश से माही नदी भी उफान पर रही। जिसके कारण माही परियोजना केे दोनों बांधों के गेट को फिर खोलना पडा।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की तेज बारिश से दोनों बांधो मे जल बढ़ोतरी हुई जल लेवल मेंटेन करने के लिये माही मुख्य बांध के तीन गैट एक मीटर और कालीकराई बांध के दो गैट 60 सेमी तक खोले गये। श्री पाटीदार ने बताया की गेट खोलने के पुर्व एडवाइजरी जारी की गई वही दोनो बांध स्थल पर विभागीय अमला तैनात है जैसे ही पानी का लेवल बढ़ेगा वैसे और गैट खोले जा सकते है।


वही सरदारपुर तहसील मे तेज बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आने से एसडीएम मेघा पंवार ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश देते हुये कहा की ग्रामीण अंचलो मे जहा पर भी पुल पुलियाओ पर पानी बह रहा है वहा पर मैदानी अमले को अलर्ट पर रखकर आवागमन नही करने  के लिये जनता को सतर्क रहने को कहा। एसडीएम ने कहा की जहाँ पर भी जल जमाव हो रहा है उसके लिये भी निर्देश दिये है की पानी की निकासी सुनिश्चित की जाये ।
तेज बारिश से खेत भी जलमग्न हो चुके है। पक चुकी सोयाबीन की फसल मे अंकुरण का डर किसानों को सता रहा है तो मटर एंव गोभी सहित सब्जियों की फसल भी खराब होने का अंदेशा है। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें