ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: कलेक्टर व एसपी ने जिलेटिन की रॉड के गोदाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Admin

Wed, Feb 7, 2024

राजगढ़। हरदा में हुई घटना के बाद जिलेभर में प्रशासन सक्रिय हो गया है। विस्फोटक पदार्थ के भंडारण को लेकर अधिकारी निरीक्षण कर रहे है। धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा तथा एसपी मनोज कुमारसिंह आज शाम राजगढ़ पहुंचे। यहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन चौकड़ी के समीप जिलेटिन रॉड के गोदाम का कलेक्टर व एसपी ने निरीक्षण किया। कलेक्टर व एसपी ने गोदाम के मालिक प्रकाश वर्फा तथा संतोष वर्फा से सुरक्षा मानकों के पालन सहित विभिन्न जानकारियां ली गई।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने गोदाम मालिक को निर्देशित किया कि गोदाम के पास भी अग्निशमन यंत्र लगाए जाए तथा यदि कोई हादसा हो तो दमकल आसानी से गोदाम तक पहुंच सके यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर व एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोदाम का समय-समय पर निरीक्षण करें तथा सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित होने चाहिए इसको लेकर भी कार्रवाई करें। इसके पूर्व कलेक्टर व एसपी ग्राम सुल्तानपुर भी पहुँचे। जहां उन्होंने जिलेटिन की रॉड के गोदाम का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के पालन की जानकारियां ली।

इस दौरान प्रभारी एसडीएम दीपक चौहान, एसडीओपी आशुतोष पटेल, तहसीलदार मुकेश बामनिया, तहसीलदार आशीष राठौड़, राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें