ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: सावधान.. खेत से अब सड़को पर भी दौड़ रहे घोडारोज,मांगोद मनावर मार्ग पर घोड़ारोज बचाने मे बड़ा टेंकर पलटा

Admin

Sun, Jul 21, 2024


अभिजीत पंडित @ अमझेरा। किसानो की फसलों को रोंदने वाले घोडारोज जिसे नीलगाय भी कहते हे वे खेतो से निकलकर सड़को पर दौड़ रही है जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है । प्राप्त जानकारी अनुसार मांगोद मनावर मार्ग पर फ्रेक्ट्री के होल के समीप मांगोद से मनावर की ओर जा रहे टेंकर क्रमांक आर जे 09 जे ई 2669 के सामने अचानक नील गाय घोडरोज दौड़कर आई जिसे बचाने मे वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। जिसके बाद दो बड़ी क्रेनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीधा किया गया जिसके चलते मांगोद मनावर मार्ग पर करीब आधे घंटे जाम लग गया। इस दौरान यात्री बस सहित छोटे वाहन मे सवार लोग परेशान हुए।
मोंड मे लगी झाड़ियों से होती है दुर्घटना
एम पी आर टीसी विभाग के अधिन मांगोद मनावर मार्ग पर कई घुमावदार मोड मे जिससे मार्ग के साइड मे लगे पेड़ो की डालिया व घनी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन भी दिखाई नही देते है जिसके चलते दुर्घटना होती है ।
युवा किसान राहुल परिहार ने बताया की घोड़ा रोज से किसान् तो परेशान है हि अब वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे है पिछले दिनों एक यात्री बस भी मांगोद मनावर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होते बची थी।
किसान उमेश पाटीदार कहते है कि बड़ी संख्या मे खेतो मे नुकसान करने वाले घोड़ा रोज अब सड़को पर भी आ गये है क्षेत्र मे इनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । सरकार एवं वन विभाग को इनके नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें