ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में अनुपस्थित रहने पर बड़ोदिया सचिव निलंबित, लाडली बहना योजना में कार्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने पर अमझेरा सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी,

Admin

Wed, May 10, 2023


धार, । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रंगार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत बडोदिया के सचिव जगदीश मचार को अनुपस्थित पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियामनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी एवं निलंबिन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत सरदारपुर नियत किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत अमझेरा के सचिव भारतसिंह सोलंकी को शासन की अतिमहत्वपूर्ण लाडली बहना योजना के कार्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाकर अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जा रही है। इन्हें इस संबंध में 13 मई तक अपना प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं । साथ अंतिम रूप से निर्देशित किया है कि तत्काल रजिस्टर संधारित कर समस्त आवेदनों को व्यवस्थित करें एवं हितग्राहियों से संबंधित जानकारी जैसे शेष आधार लिंक, शेष डीबीटी. कुल प्राप्त आवेदन आदि की अद्यतन रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरदारपुर के माध्यम से वेरिफाई करवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा अंतिम चेतावनी मानकर प्रकरण में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें