ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: सीनियर बालक छात्रावास में 2 छात्रों की हुई मौत के बाद छात्रावास का निरीक्षण करने पहुॅचे मंत्री विजय शाह बोले व्यवस्था दुरस्त करने की जरूरत,निरीक्षण मे गादी बिस्तर पर जताया अंसतोष,छात्रो से एंकात मे की चर्चा

Admin

Thu, Sep 26, 2024

सरदारपुर । जनजातीय सीनियर बालक छात्रवास रिंगनोद में बुधवार को 2 छात्रों की करंट लगने से हुई मौत के बाद गुरुवार को जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने ग्राम रिंगनोद पहुंचकर छात्रावास का निरीक्षण किया। यहाँ आते ही उन्होंने छात्रावास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी ली। मंत्री शाह ने छात्रावास के कमरों का निरीक्षण कर गादी बिस्तर पर असन्तोष जताया। मंत्री ने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने होस्टल में उपस्थित बच्चों से एकांत में चर्चा की तथा अलग-अलग रूप में प्रश्न किए। उन्होंने छात्रावास के शौचालय व स्नानागार व पीने के पानी की व्यवस्था को भी देखा। साथ ही मंत्री शाह ने घटना स्थल का मुआयना कर छात्रों से पूरा घटनाक्रम समझा।

रिंगनोद पहुंचे मंत्री शाह ने कहा कि घटना बेहद दुःखद है, मैने कुछ सख्त निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि पैसों से भरपाई नही की जा सकती। दुःख की घड़ी में प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री और हम सब दुःखद परिवार के साथ खड़े है। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, संभागीय उपायुक्त ब्रजेश चंद्र पांडे सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

मृतकों के परिजनों से मुलाकात - दोनों छात्रों के घर उनके परिजनों से मिलने भी मंत्री विजय शाह पहुंचे। सबसे पहले ग्राम भिलखेड़ी पहुंचे मंत्री विजय शाह ने मृतक छात्र विकास के परिजनों से चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा छात्र के पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम आपके साथ है। जिसके बाद ग्राम रंगपुरा में मृतक छात्र आकाश के घर पहुंचे मंत्री शाह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। आर्थिक सहायता से इसकी भरपाई नही की जा सकती है। उन्होंने मृतक छात्र के पिता से कहा कि आप हिम्मत रखिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व हम इस दुःख की घड़ी में आपके साथ है। इस दौरान सरदारपुर एसडीएम मेघा पँवार सहित अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें