ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सीधी मे आदिवासी युवक के साथ हुई घटना के विरोध मे युवक कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

सरदारपुर। प्रदेश के सीधी मे भाजपा विधायक केदार शुक्ला के विधायक प्रतिनिधी प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक के साथ विगत दिवस की गई अमानवीय घटना के विरोध मे मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मार्गदर्शन मे युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी एवं युवा नेता शिवांग ग्रेवाल के नैतृत्व मे युवक कांग्रेस द्वारा गुरूवार को सरदारपुर बस स्टैण्ड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शिवराज सरकार हाय-हाय, आदिवासी विरोधी शिवराज सरकार के नारे लगा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी ने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार मे आदिवासियो पर निरंतर अत्याचार हो रहे है सीधी की घटना ने भाजपा की आदिवासियो के प्रति मानसीकता को प्रदर्शित किया है। पुतला जलाते समय युवक कांग्रेस के सरदारपुर ब्लाॅक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, अमझेरा ब्लाॅक अध्यक्ष धीरज पाटीदार, जिला महासचिव जीवन धाकड, लखन परमार, तुषार गौराना, जितेन्द्र पाटीदार, रायचन्द डामर, नंदराम सिंगार, सुनील कटारा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से दौलत परमार ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें