ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: लाडली बहना सेना के प्रथम महासम्मेलन की सफलता से सत्ता,संगठन खुश,मैनेजमेंट गुरु जिलाध्यक्ष सोमानी के हाथो थी कमान,प्रशासन ने भी अपनी भूमिका  किया बखूबी निर्वहन

सरदारपुर। लाडली  बहना सेना के प्रदेश के प्रथम महासम्मेलन को लेकर जब सीएम का दौरा मोहनखेड़ा के लिये प्रस्तावित किया गया तो प्रशासन से लेकर संगठन तक हलचल मच गई।  तीन दिनो मे आयोजन की तैयारी करना साथ ही भीड भी जुटाना । प्रशासन तो जहा अपनी तैयारी मे लग गया वही संगठन के पदाधिकारी भी सक्रियता के साथ आयोजन की सफलता को लेकर तैयारियों मे एकजुट होने लगे।

आयोजन की सफलता को लेकर वैसे तो कोई संशय नजर नहीं आ रहा था। क्योकी संगठन की और से कमान मैनेजमेंट मे माहिर मैनेजमेंट गुरु भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के हाथो मे कमान थी वही भाजपा के भीष्म पितामह राजेन्द्र गर्ग के अनुभव का भी पूरा लाभ संगठन ने इस आयोजन मे लिया।  


वैसे आयोजन सरकारी का था तो संगठन से अधिक जिम्मेदारी प्रशासन के कंधों पर थी। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे प्रशासन एंव पुलिस के दो युवा अधिकारियों ने इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया। एसडीएम राहुल चौहान एंव एसडीओपी आशुतोष पटेल ने।


एसडीएम राहुल चौहान ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी की जवाबदेही तय कर दी जिसका सभी ने बखूबी अंजाम दिया। वैसे पुरे आयोजन की सफलता से सत्ता,संगठन और प्रशासन तीनो खुश है। वैसे कहा जा रहा है चुनावी तारीखों का ऐलान होने के पूर्व एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरदारपुर विधानसभा के दौरे पर आ सकते है और सौगातों का पिटारा खोलकर कांग्रेस के लिये मुश्किल खडी कर सकते है। सफल आयोजन को लेकर भाजपा  जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें