ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: सरदारपुर विधानसभा मे भाजपा संगठन मे उठापटक का दौर भाजपा जिला मंत्री मुकेश केवलजी का इस्तीफा ,तीन वर्ष  पूर्व  भाजपा  मे आने पर जिला मंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था संगठन ने

सरदारपुर। पिछले दो दिनो से प्रदेश मे सत्ता एवं संगठन मे बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर खबरों का दौर आरंभ था। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद जहा प्रदेश मे बदलाव की अफवाहों को विराम  लग चुका है। वहीं दूसरी और सरदारपुर विधानसभा मे भाजपा संगठन मे उठापटक का दौर गुरुवार को चला। 10 जुलाई को मुख्यमंत्री के मोहनखेड़ा मे लाडली बहना सेना महासम्मेलन एंव जनदर्शन मे उमड़ी भीड़ के बाद पार्टी मे एकजुटता का संदेश देखने को मिला था ।

वही गुरुवार को पहले जहा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने जिले मे 7 मंडल अध्यक्षों को हटाकर उनकी जगह नये मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये। जिसमे राजोद -लाबरिया मंडल अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता अमृत पायल को नियुक्त किया। मंडल अध्यक्ष पद पर पायल की नियुक्ति के बाद जहा सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल रहा था। वही इसी बीच सरदारपुर विधानसभा मे भाजपा संगठन मे एक और उठापटक हो गई। युवा नेता एवं भाजपा के जिला मंत्री मुकेश पाटीदार केवलजी ने अपने पद से त्यागपत्र दे  दिया। श्री केवलजी ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी को त्यागपत्र भेजा है। वही इसकी एक प्रति प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को भी प्रेषित की है।


इस संबंध मे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी से उनकी प्रतिक्रिया लेना चाही तो उन्होंने कहा कि मुझे  इस संबध मे जानकारी नहीं है। अभी उनका त्यागपत्र नहीं मिला है।
वही सूत्रों की मानें तो  किसी बात को लेकर नाराजगी की बात कही जा रही है। पार्टी नेता बता रहे है की जल्द ही उनकी नाराजगी को दुर किया जायेगा।  श्री केवलजी ने तीन वर्ष पूर्व ही भाजपा की सदस्यता ली थी। भाजपा मे आने के एक वर्ष बाद ही उन्हें जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। वही  अब चुनाव नजदीक आते ही उनका अचानक त्यागपत्र देने से राजनीतिक गलियारों मे खलबली मची हुई है। 

--

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें