ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: सरदारपुर भाजपा प्रत्याशी को लेकर पूरे आदिवासी अंचल में उत्सुकता,भूरिया बघेल और मेड़ा या फिर कोय ओर 25 के बाद होगा फेसला

आदिवासी सीटो पर सीएम शिवराज सिंह चोहान तय करेगे उम्मीदवार , कांग्रेस से प्रताप सिंह ग्रेवाल का नाम तय 

आरिफ शेख

सरदारपुर, 21 सितंबर। प्रदेश मे करीब पखवाडे के बाद सत्ता का संग्राम आरंभ हो जायेगा। संभावना है कि 10 अक्टूबर तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जायेगी। वैसे इस बार भाजपा ने सबसे पहले 39 हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर कांग्रेस पर सत्ता के संग्राम मे पहली बढत ले ली है। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि जल्द ही कांग्रेस अपनी पहली और भाजपा अपनी दुसरी सूची जारी कर देगी। लेकिन प्रदेश मे भाजपा की जन आर्शीवाद और कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के चलते दोनो ही दलो की सूचियां जारी नहीं हो पाईं है।

भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा का समापन भोपाल मे 25 दिसबंर को है। इस दौरान भोपाल में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पीएम मोदी के नेतृत्व मे चुनावी शंखनाद करेंगे। वही कांग्रेस की बात करें तो 19 सितंबर से प्रदेश मे कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली का शंखनाद किया है। वही पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सरदारपुर तहसील के मोहनखेडा में आम सभा प्रस्तावित हुई है। यहा से कांग्रेस धार-झाबुआ व अलीराजपुर जैसे  जिलो के साथ ही मालवा अंचल मे चुनावी शखनांद फूंक देगी। वैसे अभी तक प्रियंका  की रैली का कोई अधिकृत प्रोग्राम भी नही आया है और मैदानी स्तर पर भी कांग्रेस मे इस तरह की कोई हलचल नही दिखाई दे रही है।

वैसे इस बार सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस के उम्मीदवार से अधिक भाजपा के उम्मीदवार को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है। कांग्रेस से करीब-करीब विधायक प्रताप ग्रेवाल की उम्मीदवारी तय है।

वही भाजपा मे जहा आधा दर्जन उम्मीदवार टिकट की दौड मे थे। जिनकी संख्या अब अंतिम दौर मे  तीन से चार के बीच रह गई है। भाजपा से जुडे सुत्रो की माने तो  पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल एंव सेवानिवृत एसडीओपी रामसिंह मेड़ा अभी प्रमुख दावेदारो मे शुमार है।

वैसे इस बार प्रदेश मे अधिकांश आदिवासी सीटों पर दावेदारी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ही तय करेगें। संगठन ने आदिवासी अंचल में  जीत की जिम्मेदारी शिवराजसिंह चौहान को दे रखी है। 25 सितबंर को भोपाल मे जन आर्शीवाद  यात्रा के समापन के बाद कभी भी भाजपा अपनी दुसरी सूची जारी कर सकती है। जिसमे सरदारपुर सीट भी शामिल होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें