ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रथम आगमन पर बदनावर चौपाटी पर आतिशबाजी के साथ किया भव्य स्वागत

सरदारपुर। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद गंधवानी विधायक  उमंग सिंघार रविवार को सरदारपुर दौरे पर आये। दोपहर मे बदनावर चौपाटी पर वाहनों के काफिले के साथ  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आगमन हुआ। जहां पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पाटीदार के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सिंघार का स्वागत किया। बालिका श्वेता पाटीदार के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

यहां से सिंघार रैली के रूप मे नगर मे आये जहा पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार मोरगांव,कंवरलाल पाटीदार लेंडगांव ,पार्षद अमर सिंह सोनेर,शुभम पाटीदार फुलगावडी,मनोज सिंघार,संजय पाटीदार,नवीन मारू,विजय मारू फुलगावडी आदि ने पुष्पहार से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्वागत किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज शाम को लाबरिया मे 6.30 व राजोद मे 7.15 बजे आयेगे जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया जायेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें