ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: हम अपने वाली पर आ गए तो 2 दिन में सब कुछ ठीक कर देंगे -विजयवर्गीय ,गंधवानी विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे विशाल सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भर गये जोश।

सोनू गुप्ता

गंधवानी। गंधवानी विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी बाहुबली नेता से नहीं डरे मजबूती के साथ बूथ पर काम करें और विकास कार्यों को आमजन तक बताएं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है उन्होंने मंच से कहा कि इस क्षेत्र में दादागिरी और अवैध शराब का कमजोर से चलता है मैं उन सब ऐसा सामाजिक तत्वों को कहना चाहता हूं कि वह अपनी हद में रहें यदि हम अपने वाली पर आ गए तो 2 दिन में सब कुछ बदल देंगे भाजपा कार्यकर्ता सीधा-साधा रहता है लेकिन उसे कोई छेड़ता है तो वह भी किसी को छोड़ता नहीं हम अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं करना चाहते हैं आने वाले चुनाव में कमल निशान को देखकर आप सब लोग वोट दें किसी से भी डरने की भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूरत नहीं है।

सैकड़ो गाड़ी के काफिला से पहुंचे विजयवर्गीय।

गंधवानी में राष्ट्रीय भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे जिनका नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया और उनका काफिला स्थानीय मंडी प्रांगण में सभा स्थल पर पहुंचा जहां पर तकरीबन 5000 कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया कि कैसे गंधवानी विधानसभा में बीजेपी जीत सकती है।

गंधवानी विधानसभा में हमारे पास कई दूल्हे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि गंधवानी विधानसभा में हमारे कई दूल्हे है लेकिन आप सिर्फ कमल के निशान को देख कर काम करें और चुनाव में भाजपा को विजय श्री दिलाएं केंद्र में मोदी की सरकार फिर से बनेगी प्रदेश में शिवराज सरकार फिर से बनेगी इसलिए अगर इस क्षेत्र में विकास करना है तो यहां भाजपा का विधायक जरूर बनाना पड़ेगा।

आदिवासी समुदाय बहुत वफादार होता है।

कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय बहुत वफादार होता है यदि वह एक बार किसी के साथ हो जाता तो जीवन भर उसी के साथ रहता है भाजपा सरकार में आदिवासी समुदाय का मान बढ़ाने का काम किया देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी सामुदायिक द्रौपदी मुर्मू को बैठाया है ऐसा अन्य दलों में नहीं है सिर्फ वह कहने की बात करती है लेकिन सच्ची हितेषी आदिवासियों की सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है।

विजय वर्गी की सभा के बाद कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

कैलाश विजयवर्गी की गंधवानी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की सभा के बाद कार्यकर्ताओं में एकदम से जोश भर गया है वहीं उन्होंने  चुनाव की एक तरह से शुरुआत कर दि हे कार्यक्रम को जिला भाजपा प्रभारी श्याम बंसल मनोज सोमानी जिला पंचायत के अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने संबोधित करते हुए आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि इस बार हम गंधवानी में हर हाल में जीतेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें