ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: जनदर्शन पर आए सीएम को नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सौंपा मांग पत्र,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योती चौहान के नाम पर खेल परिसर मैदान सरदारपुर मे स्टेडियम निर्माण कार्य की स्वीकृति सहित विभिन्न मांगों की स्वीकृति की रखी मांग

सरदारपुर।  जनदर्शन पर सोमवार को सरदारपुर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष  मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने मांग पत्र सोपा। सोपे गय मांग पत्र में बताया गया कि नगर परिषद सरदारपुर में माही नदी का उद्गम स्थल होकर सिद्ध क्षेत्र है एवं प्रतिवर्ष पंचकोशी यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमे मालवा निमाड एवं गुजरात के लगभग 30 से 40 हजार श्रद्धालु सम्मिलित होते है।  नगर परिषद सरदारपुर के आय के स्त्रोत सिमित होने से एवं निकाय की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने से निकाय के महत्वपूर्ण विकास कार्य किये जाने में असमर्थ है। जिससे श्रद्धालुओं एवं नगर की जनता का असुविधा होती है। नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान करे।

 माही नदी पर उद्गम स्थल पर माही पंचकोशी यात्रीयों हेतु मांगलिक भवन एवं माही तट को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की स्वीकृति। माही मुक्तिधाम सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्य की स्वीकृति।  एन. एच. 47 फुलगावडी बाय पास से माही नदी तक रोड चौड़ीकरण, डिवाईडर सेन्टर लाईटींग, फुटपात एवं इन निर्माण कार्य की स्वीकृति ।  सरदारपुर नगर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योती चौहान के नाम पर खेल परिसर मैदान सरदारपुर मे स्टेडियम निर्माण कार्य की स्वीकृति । माही नदी से मिलने वाले गंदे पानी के नाले एवं सिवेज ट्रिटमेन्ट प्लांट निर्माण कार्य की स्वीकृति देने की मांग की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें