ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: सीएम को महाराणा बख्तावर सिंह का चित्र भेंट कर शहादत दिवस पर अवकाश घोषित कर अन्य मांगों का जप सदस्य प्रतिनिधी शुभम दीक्षित ने सौंपा मांग पत्र


सरदारपुर। जिले के गंधवानी मे लाडली बहना सम्मेलन मे भाग लेने आये सीएम शिवराज सिंह चौहान को अमझेरा के जनपद सदस्य प्रतिनिधी शुभम दीक्षित ने महाराणा बख्तावर सिंह का चित्र भेंट कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौपा।


श्री दीक्षित ने सौंपे गए ज्ञापन मे सबसे पहले अमर शहीद महाराणा बख्तावर सिंह के शहादत दिवस पर 10 फरवरी को सम्पूर्ण  म प्र मे अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने बताया की अवकाश घोषित होने पर इतिहास के पन्नों मे दबे अमझेरा के बलिदान की कहानी को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलेगी तथा आम जनता यहा के शहीदों के बलिदान से प्रेरणा ले सकेगी।


वही किले मे विभिन्न कार्यो के लिये आवश्यक स्वीकृति के लिये भी एक मांग पत्र सौंपा गया। अमझेरा से हातोद एवं मिंडा मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना मे जोडकर डामरीकृत सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। अमझेरा मे 100 सीटर अजजा कन्या छात्रावास आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। वही अमझेरा मे महाविद्यालय की स्वीकृति देने के लिये भी मांग पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने श्री दिक्षीत को प्राथमिकता के आधार पर उक्त कार्यो की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें