ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: पिपरनी में भाजपा को लगा झटका भाजपा नगर अध्यक्ष सहित 40 कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का दामन,विधायक ग्रेवाल ने पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई


सरदारपुर। मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनावी वर्ष मे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी से भाजपा कार्यकर्ताओ का असंतुष्ट होना निरंतर जारी है शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मे कार्यकर्ताओ को सम्मान नही मिलने से नाराज होकर एवं कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल की जनहित मे समर्पित कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम पिपरनी के भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील भायल सहित 40 भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोडकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस मे शामिल हुए कार्यकर्ताओ का विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार आदि ने पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई। भाजपा छोडकर कांग्रेस मे शामिल होने वाले मे विशालसिंह राठौड, सुनील मोहरे, दीपक मेडा, विजय मेडा, अशोक वसुनिया, बद्रीलाल मेडा, हरिओम मेडा, प्रवीण भुरिया, प्रेम भाबर, लक्की बामनिया, जितेन्द्र मेडा, दशरथ मेडा, अंतिम सौलंकी, शंकर निनामा, रवि भाबर, लखन बामनिया, पंकज बामनिया, आशीष पलाया, शुभम भुरिया, राहुल मेडा, दिनेश प्रजापत, संदीप शर्मा, विकास सरगरा, आकाश सरगरा, काकुसिंह वसुनिया, अर्जुन वसुनिया, रमेश भाबर, सुरेश गुण्डिया, मिथुन भुरिया, विनोद सौलंकी, काकुसिंह पाल, संदीप पहलाया, संदीप राठौड, शुभम डावर, जितेन्द्र डावर, काना भुरिया, शिखा भुरिया, लखन गुण्डिया, भवरसिंह निनामा, अरूण निनामा, कमल भाबर, बाबु सौलंकी आदि शामिल है।

इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, दिनेश चोधरी, नारायण सौलंकी, समन्दर बामनिया, मण्डलम अध्यक्ष पंकज राठौड, जनपद सदस्य मदन वसुनिया, जगदीश पाटीदार, कालुराम पाटीदार, प्रवीण गुरू, निलेश सिंगार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें