ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: अमृत पायल बने राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष, फेमस को जिला कार्यकारणी में मिलेगा महत्वपूर्ण दायित्व

सरदारपुर। चुनावी साल में बीजेपी ने धार जिले में 7 मंडल अध्यक्ष को बदला है। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पत्र जारी कर 7 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। जिसमे सरदारपुर विधानसभा के राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमृत पायल को नियुक्त किया गया है। अमृत पायल पूर्व में भी सरदारपुर मंडल अध्यक्ष के पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वही युवा नेता एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस को जिले की संभावित कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने की संभावना है। 10 जुलाई को सरदारपुर में सीएम के जनदर्शन के दौरान दीपक फेमस ने हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर सीएम के समक्ष शक्ति प्रदर्शन कर संगठन की नजरों में अपने राजनीतिक कद में इजाफा किया था। संभावना है जल्दी जिला कार्यकारिणी के विस्तार में दीपक फेमस को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें