ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अंग्रेजी शराब दुकान पर अधिक दाम पर बेच रहे शराब,218 रू की बाटल के वसूल रहे 250 रू

चंद कदमो पर है आबकारी विभाग का कार्यालय,लेकिन ठेकेदार बेखौफ होकर वसूल रहा अधिक दाम

आयुषी राठौर
पेटलावद । पेटलावद में इन दिनों अंग्रेजी शराब दुकान पर अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने का मामला सामने आ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेटलावद मे अंग्रेजी शराब की दुकानों पर मूल्य से अधिक रुपये वसूल कर शराब बेची जा रही है अंग्रेजी शराब की दुकान पर बैठे कर्मचारी से पूछने पर गोलमोल जवाब मिलता है। अंग्रेजी शराब की दुकान के कर्मचारी और ठेकेदार, आबकारी अधिकारियों के संरक्षण मे बिना सूची दर के 198 / 218 रुपये की अंग्रेजी शराब की शीशी के 250 रुपये वसूल रहे है। ऐसा नही है की इस बात की भनक विभाग को नही होगी,आबकारी विभाग का कार्यालय ठेके से चंद कदमो की दूरी पर है। ठेकों पर अधिक मूल्य पर शराब बिकना कही न कही अंग्रेजी शराब दुकान और आबकारी की आपसी मिलीभगत का इशारा करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें