: भोपावर मे हुआ गल चुल का आयोजन,दहकते अंगारो पर नंगे पैर निकले मन्नतधारी
Admin
Tue, Mar 7, 2023
गैर निकाली,मादल दलो को पंचायत ने किया पुरस्कृत

सरदारपुर। होली पर्व पर ग्राम पंचायत भोपावर में गल चुल मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह सरकारी गेर निकाली गई इसके बाद में मन्नत धारी द्वारा गल बाबा की परिक्रमा और चूल माता पर जलते हुए अंगारों में महिलाओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर अपनी आस्था से मान को पूरा किया इसके बाद में भगोरिया पर्व में ढोल मांदल वाले को ग्राम पंचायत द्वारा पुरस्कार दिया गया और आदिवासी समाजजनो ने ताड़ी कुल्फी ठंडे का आनंद लिया इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड उपसरपंच हेमंत डांगी सचिव मुन्ना परमार इंदर सिंह दिलीप मखोड मुकेश मखोड भारत जसवंत सिंह भूरिया मनोहर राकेश आदी लोगों को सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन