: यात्री बस ने बाइक चालक को मारी टक्कर हादसे में बाइक चालक की मौके पर हुई मौत
Mon, Feb 20, 2023
, आक्रोशित भीड़ ने बस में लगाई आग,पुलिस मौके पर
राजकुमार सिंह सोलंकी धरमपुरी(धार) । धरमपुरी थाना अंतर्गत धरमपुरी-मनावर मार्ग पर जिनिंग के समीप बाइक चालक युवक को वर्मा ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद लोगों की मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई, हादसे सेआक्रोशित भीड़ ने बस में आगजनी की घटना को अंजाम दिया, फिलहाल इस मामले में धरमपुरी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है,बस में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी के शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है,फिलहाल धरमपुरी पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है,हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है, घटनास्थल केसमीप खड़े सीमेंट से भरा ट्राला भी आग की चपेट में आया है फिलहाल फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
: प्रदेश सरकार की विकास यात्रा अपने पथ से भटकी ?
Sun, Feb 19, 2023
कंजरोटा और सुल्तानपुर मे विकास यात्रा मे विवाद,15 दिनो मे दो बार विवाद की स्थिति
कभी साथ साथ मंच किया साझा तो कभी आरोप प्रत्यारोप का दौर
सरदारपुर। इस वर्ष के अंत मे प्रदेश मे विधानसभा चुनाव है लेकिन मैदानी जमावट की तैयारियां अभी से आरंभ हो चुकी है। विकास यात्रा के जरिये जहा प्रदेश सरकार जनता के बीच पहुंचकर रूख भांपने की कोशिश कर रही है तो दूसरी और विकास यात्रा मे भाजपा एवं कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि और नेता भी मंच साझा कर श्रेय लेने की होड मे पिछे नही रह रहे है।
रविवार को विकास यात्रा मे ग्राम कंजरोटा मे पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया को जनता के विरोध का सामना करना पडा। नर्मदा लिंक परियोजना से कंजरोटा सहित आसपास के गांवों को शामिल नहीं करने के विरोध मे लोगों ने विकास यात्रा के दौरान विरोध प्रकट कर दिया।
विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने मंच से कहा की तुम्हारे विधायक ने एक रुपया नहीं दिया हमने विकास के बहुत सारे काम किये इस पर विधायक और पंडाल मे एक व्यक्ति के बीच बहस भी हुई। कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ।
https://youtu.be/yWy-vqvKhMU
विकास यात्रा के दौरान इस तरह की मामला ग्राम सुल्तानपुर मे भी नजर आया था और आज कंजरोटा मे दोनो ही जगह पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया विधायक प्रताप ग्रेवाल पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आये। यह तो विरोध की राजनीति का एक पहलू था। वहीं इसका दूसरा पहलू विकास यात्रा मे एक गाँव मे पेयजल योजना के लोकार्पण के दौरान दिखाई दिया जहा पर एक मंच पर पास -पास बैठे भुरिया और ग्रेवाल वार्तालाप करते नजर आये।
वैसे विकास यात्रा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिये निकाली जा रही है जिसमे जनता का प्रशासन से सीधा जुड़ाव होकर उनकी समस्याओं के समाधान का उचित प्रयास किया जाये। लेकिन सुल्तानपुर और कंजरोटा मे हुई घटना ने विकास यात्रा को विवाद यात्रा बना दिया।
: कुंबाजी मंदिर बोला पर विधायक ग्रेवाल ने लगवाया 25 केवीए ट्रांसफार्मर
Sun, Feb 19, 2023
पेयजल के लिए ट्युबवेल खनन करवाया, समाजजनो ने किया आभार व्यक्त
सरदारपुर। ग्राम बोला मे मारू-कुमावत समाज के कुंबाजी महाराज मंदिर पर समाजजनो की मांग पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विद्युत व्यवस्था हेतु विधायक निधी से 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाकर विगत दिवस लोकार्पण किया एवं पेयजल व्यवस्था के लिए ट्युबवेल खनन करवाया जिसमे पर्याप्त पानी निकल गया। वर्तमान मे कुंबाजी महाराज मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा है जिसमे विद्युत व्यवस्था के लिए मारू-कुमावत समाजजन परेशान थे जिसको दृष्टिगत रखते हुए समाजजनो की मांग पर विधायक ग्रेवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर की सौगात प्रदान की है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मारू-कुमावत समाज के लिए दी गई इस सौगात पर विधायक ग्रेवाल का ग्राम बोला मे ही कुंबाजी महाराज मंदिर पर समाजजनो द्वारा पुष्पमालाओ से स्वागत कर सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान समाज के लक्ष्मीनारायण मेरोता, नरहरी चैधरी, शिवनारायण मारू, ईश्वर मारू, राधेश्याम चैधरी, अमृत मारू, रमेश मारू, दिनेश चैधरी, चुन्नीलाल मारू, गोपाल मारू, दशरथ मारू, पुनमचन्द मारू, तुलसीराम मारू, झमकलाल मारू, शांतिलाल मारू, पुखराज मारू, सोहन मारू, देवीलाल मारू आदि उपस्थित रहे।