ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: अमर शहीद की मूर्ति अनावरण तथा क्रांति मशाल यात्रा में पहुचेंगे शहीद सुखदेव-राजगुरु के वंशज - यादव

Admin

Wed, Mar 22, 2023

*क्रांति मशाल यात्रा 23 वें वर्ष में प्रवेश होने पर आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा*

 धार । देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी, भारत माता के वीर सपूतो के सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु बलिदान दिवस  23 मार्च को शहीद क्रांति मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नगर में निकलने वाली क्रांति मशाल यात्रा 22 वर्ष पूर्ण कर 23 वें वर्ष में प्रवेश करेंगी 23 वर्ष की अल्प आयु में और 23 तारीख को अमर शहीद भगत सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया था। इस 23 वें वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की गई हैं। मशाल यात्रा आयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव ने बताया कि इस वर्ष यह यात्रा गुरुवार शाम 6 बजे मोतीबाग चौक परिसर से प्रारंभ होकर  गाछावाड़ी, पौ चौपाटी, राजवाड़ा ,आनंद चौपाटी, जवाहर मार्ग, उटावद दरवाजा ,मोहन टॉकीज, उदाजीराव चौपाटी होते हुए शहीद स्मारक वाणी टीवीएस पर पहुंचेगी।

 सौभाग्य और दुर्लभ अवसर है कि इस वर्ष आप और हम सभी मिलकर वाणी टीवीएस के सामने अमर शहीद भगत सिंह जी, शिवराम राजगुरुजी और सुखदेव जी थापर की मूर्तियों का अनावरण होगा ।

 समारोह की अद्वितीय, अनुपम ,अप्रतिम, अभूतपूर्व, विशेषता यह होगी कि सुखदेवजी के वंशज श्री विशालजी नैयर और राजगुरुजी के वंशज श्री सिद्धेश राजगुरुजी जलियावाला बाग से मिट्टी लेकर पहुंचेगे और मूर्ति का अनावरण कर गरिमामय सानिध्य भी प्राप्त होगा।

 हर घर से अफजल निकलेगा कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता को समाप्त करने और हर घर से भगतसिंह निकलेगा के संकल्प के साथ और जालियांवाला बाग की ऐतिहासिक मिट्टी को नमन करने के लिए आपको अपने साथ एक मिट्टी का दीपक इन शहीदों के सम्मान में अवश्य लेकर आना है ।

आप सभी युवा साथियों, माताओं, बहनों, बंधुओं से सादर निवेदन है कि शहीद क्रांति मशाल यात्रा में 23 मार्च, गुरुवार शाम 6 बजे मोतीबाग चौक से सम्मिलित हो ।

 शाम 7 बजे शहीद भगतसिंह चौराहा, वाणी टीवीएस इंदौर रोड़ पर आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह में एक मिट्टी का दीपक लेकर अवश्य सहभागी बने।

अपने घर ,प्रतिष्ठान, सामाजिक संगठन, समिति ,एसोसिएशन आदि की ओर से स्वागत मंच एवं स्वागत द्वार लगाकर यात्रा का भव्य स्वागत करें । पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, नगर पालिका उपाध्यक्ष मयंक महाले, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, आशीष गोयल, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,ईश्वर जाट, राजेश मुवेल उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें