ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: शंकर पार्वती विवाह में महिला संगीत का हुआ आयोजन , कल निकालेगें भोलेनाथ का बनोला महाकाल के भक्तजन होंगे शामिल,12 ज्योतिलिंग का होगा अभिषेक 

Admin

Thu, Mar 7, 2024

सरदारपुर। नगर के शासकीय शंकर हनुमान मंदिर पर परम्परागत अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गोरा शिव महिला मंडल  हंसा शर्मा के सानिध्य में  9 दिवसीय शिव-पार्वती विवाह श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी धार्मिक आयोजन के चलते गुरुवार को महिला संगीत एवं कृष्णमायरा का आयोजन किया गया। गोरा शिव महिला मंडल की हंसा शर्मा ने बताया शुक्रवार को  महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शासकीय शंकर हनुमान मंदिर में विराजमान 12 ज्योतिलिंग का ब्रम्ह मुहूर्त में अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सुसज्जित रथ में शिवजी का ढोल धमाके से बनोला निकालने के साथ नगर भ्रमण करते हुए वे प्रजा का हाल भी जानेंगे। इस दौरान बनोले में बड़ी संख्या में महाकाल भक्तजन शामिल होंगे। हंसा शर्मा ने बताया बनोला नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शाम 5 बजे पुनः शंकर मंदिर आकर शुभ मुहूर्त में विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ शिव-पार्वती विवाह की रस्म पूरी की जाएगी। साथ ही महाकाल भक्तों द्वारा कन्यादान भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम होने बाद महाआरती व प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें