ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: वराहमिहिर सम्मान 2023 श्रीमती हंसा पंडित को

Admin

Sun, Mar 26, 2023


अमझेरा। विगत दिनो महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं पूर्णश्री फाउंडेशन उज्जैन तथा स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के तत्वावधान में विक्रम विश्वविद्यालय परिसर उज्जैन में विक्रमोत्सव 2023 का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में देवज्ञ सम्मान समारोह एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया । विश्व ज्योतिष दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों के विद्वानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश कुमार पांडे, कार्यक्रम के विशेष अतिथि कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक की उपस्थिति में विश्व ज्योतिष दिवस के अवसर पर वराहमिहिर सम्मान 2023 अमझेरा धार की श्रीमती हंसा पंडित को प्रदान किया गया । श्रीमती हंसा पंडित विगत 30 से अधिक वर्षों से ज्योतिष की विधा टैरो कार्ड रीडिंग में अपना विशेष योगदान देती आ रही हैं कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सर्वेश्वर शर्मा गुरु द्वारा किया गया एवं अजय शर्मा उज्जैन के द्वारा आभार माना गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें