ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

माही परियोजना के दोनो बांधो पर उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस : माही मुख्य बांध पर निकली तिरंगा रैली,तिरंगे की रोशनी से सजाया दोनों बांधों को

Bakhtavar Express

Sat, Aug 15, 2026

सरदारपुर ।  जल संसाधन विभाग झाबुआ के अंतर्गत आने वाले माही परियोजना के दोनो बांधो पर स्वतंत्रता दिवस का अलग ही उत्साह नजर आया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जहा दोनो बांधो को तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया वही पर्व पर मुख्य बांध स्थल पर तिरंगा रैली निकाली गई।


स्वतंत्रता दिवस पर लाबरिया मे स्थित माही परियोजना के उपसंभाग क्रमांक 4 पर एसडीओ एचएल डावर ने स्टाफ की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वही उप मुख्य बांध कालीकराई पर भी एसडीओ श्री डावर ने ध्वजारोहण किया। मुख्य बांध स्थल पर एसडीओ पूजा पाटीदार ने ध्वजारोहण किया ।


दोपहर मे बांध स्थल पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार की अगुआई मे तिरंगा यात्री निकाली गए। यात्रा के पुर्व श्री पाटीदार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। बांध के अंतिम छोर से यात्रा आरंभ होकर सर्किट हाउस पहुंचे जहा पर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा मे बडी संख्या मे शामिल विभागीय अधिकारी और कर्मचारी हाथो मे  तिरंगा ध्वज लहराते हुए देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा मे एसडीओ पुजा पाटीदार,एचएल डावर,धीरज जामोद,जल संसाधन विभाग पेटलावद के एसडीओ देवेंद्र डावर,थांदला एसडीओ रतन भाबर,राणापुर आदित्य ताम्रकार,उपयंत्री उपयंत्री ईशा टैगोर,मुकाम सिंह डावर,अनुराग मेडा,जयसिंह खरे,अमित डामोर,पूनम वास्केल एवं विभाग के मनोहर पुरोहित सहित बडी संख्या मे विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।



विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें