ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

अमझेरा : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली तिरंगा यात्रा,स्कूली बच्चे जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Bakhtavar Express

Thu, Aug 13, 2026

अमझेरा। नगर में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत अमर शहीद राजा बख्तावरसिंह जी की प्रतिमा पर महल परिसर में माल्यार्पण कर की गई। जिसके बाद तिरंगा यात्रा बस स्टैंड, सदर बाजार, चारभुजा मन्दिर होकर पुनः महल परिसर पहुची जहा सामूहिक राष्ट्रगान कर समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में रॉयल एकेडमी स्कूल के बच्चे महापुरुषों की वेशभूषा में चल रहे थे वही बालिकाएं भारत माता बनी थी जो हाथों में तिरंगा लिए सबसे आगे चल रही थी पूरे रास्ते देश भक्ति के नारे लगाए गए। यात्रा के समापन पर रिटायर्ड सैनिक केशवानन्द शर्मा का सम्मान किया गया। तिरंगा यात्रा में रॉयल एकेडमी स्कूल, राजा बख्तावरसिंह शाउमावि, अभिनव कन्या विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। वही नायब तहसीलदार विशाखा चौहान, एम पी बी ई सुपरवाइजर दीपक निर्गुण, प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र कमारिया, ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत,सरपंच मनुबाई मकवाना,जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित, रवि पाठक, भगवानदास खण्डेलवाल, शुभम दीक्षित, अर्जुन गामड़,जगदीश काग, हेमन्त शर्मा, सोनू रघुवंशी आदि अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें