ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: चार दिन से लापता मिडीयाकर्मी का शव खेत मे मिला,परिजनो ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस जुटी जांच मे ,मोबाईल और बाईक नही मिली

Admin

Sat, Apr 20, 2024

राजगढ़। पत्रकार विक्रमसिंह चावडा की लाश शनिवार को इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के नजदीक राजगढ़ से भोपावर कच्चे मार्ग पर सड़क किनारे खेत में देखी गई है। पिछले तीन दिनों से विक्रम लापता थे, जिन्हें अंतिम बार रिंगनोद की और जाते हुए देखा गया था। जिसका सीसीटीवी भी पुलिस ने प्राप्त कर लिया है। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर व अस्पताल पहुंचे, इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


राहगीरों की सूचना पर राजगढ पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरु की गई है। हालांकि शुरुआती जांच के अनुसार शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में बारीकि से पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

दरअसल राजगढ़ निवासी विक्रम पिता प्रेमसिंह चावड़ा 17 अप्रैल को घर से बाइक, लेकर निकले थे, सुबह करीब 9 बजे बाजार से घर पर सामान लाकर दिया। इसके बाद से ही विक्रम नहीं लौटे, परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो वो भी बंद निकला। परिजन तुरंत हरकत में आए व राजगढ पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरु की। राजगढ़ पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देखे, जिसमें एक रोड पर जाते हुए विक्रम नजर आए है। चैथे दिन विक्रम का शव मिला हैं, परिजन सहित रिश्तेदार घटना को हत्या बताकर पुलिस से जांच की मांग कर रहे है। क्योंकि मृतक का मोबाइल सहित बाइक अभी तक पुलिस को नहीं मिली हैं।

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजय रावत के अनुसार परिजनों की सूचना के बाद से ही विक्रम की तलाश की जा रही थी, अब खेत में शव मिला है। पीएम करवाया गया हैं, जिसकी रिपोर्ट आना शेष है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें