ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम : बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

Bakhtavar Express

Wed, Jul 22, 2026

सरदारपुर। विकासखंड स्तर पर बाल लैंगिक शोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'अर्पण सोसाइटी मुंबई' द्वारा सरदारपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कुल पांच चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र के 660 शिक्षकों को जागरूक और प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी क्रम में, प्रशिक्षण के तीसरे दिन सरदारपुर में 140 शिक्षक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बीआरसीसी (खंड स्रोत समन्वयक) महेंद्र सिंह सोलंकी ने शिरकत करते हुए सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच इस विषय पर संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाएं।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण प्रभारी राजेश सोलंकी, सहायक मनोज मालवीय, मुकेश खराड़ी तथा शादिक कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें