ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

राजौंद : श्री शिवमहापुराण कथा गंगाजल यात्रा के साथ हुआ कथा का विश्राम

Bakhtavar Express

Tue, Jun 2, 2026

राजोद । समीप ग्राम निपावली मे सकल धाकड़ पंच द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा का रविवार को विश्राम हुआ। पं. दीपेश पाठक ने किया। उन्होंने मानव जीवन के आधार स्तम्भ बताया। कथा का सार प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि कथा अहंकार रहित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कथा दृढ़ संकल्प का महत्व बताती है। उदार चरित्र कर्तव्य व धर्मपरायणता, दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखने, जीवन में संभावनाओं को खोजने व सातवें दिन की कथा त्याग और समर्पण के माध्यम से जीवन को सुखद बनाने का संदेश देती है। पं. पाठक ने कर्म प्रधानता को सर्वोपरि व समझाया कि कर्म के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। कर्म-फल ईश्वरीय सत्ता द्वारा निर्धारित होता है। सोमवार को गंगाजल यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली बैड बाजो की धुन पर बालिकाए गरबा रास तो वहीं युवा धार्मिक धुनो पर थिरक रहे थे।जगह जगह स्वागत किया गया।अतं मे पुजा अर्चना कर महाप्रसादी वितरण हुआ। बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें