ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

गेम्स : खेलो एम पी यूथ गेम्स के लिये चयन स्पर्धा 14 जनवरी को

Bakhtavar Express

Mon, Jan 12, 2026

सरदारपुर। म.प्र.शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार खेलो एम पी यूथ गेम्स का आयोजन 28 खेलो में किया जाना है। प्रतियोगिता मे मुकाबले विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर खेले जाएंगे। जिसमे 21 खेल - एथलेटिक्स,बास्केटबाल,फुटबाल,बैडमिंटन, बाक्सिंग,क्रिकेट,हाकी,जुडो,कबड्डी,खो-खो,मलखंभ, तैराकी, वेटलिफ्टिंग,कुश्ती,टेबल टेंनिस,पिट्टू, रसा कसी एवं शतरंज आदि शामिल है। सरदारपुर विकासखंड में खेलो एम पी युथ गेम्स चयन स्पर्धा का आयोजन 14 जनवरी को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के पूर्व रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है, बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रायल नही होगा । हर खेल में आयु सीमा प्रथक प्रथक खेल संघों द्वारा निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए युवा समन्वयक सुनीता भाबर तथा खेलो इंडिया स्माल सेन्टर प्रशिक्षक चंचल खराड़ी एवं फुटबाल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल से संपर्क  कर सकते है।
सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र,मूल निवासी,आधार कार्ड व फोटो अनिवार्य रूप से ले कर उपस्थित होवे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें